एप डाउनलोड करें

Indore City : ब्राह्मण सेवा संगठन की ओर से एमवाय को 26वी बार 61 हजार रु मूल्य की दवाएं भेंट

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Mon, 05 Jan 2026 08:12 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. ब्राह्मण सेवा संगठन के सर्वसमाज सेवा प्रकल्प निरामय सेवा संजीवन द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के अपने संकल्प के अनुरूप 26 वीं बार एमवाय हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद रोगियों को “सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप” के माध्यम से 61 हजार रुपए मूल्य की दवाइयां भेंट की.

संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संगठन के संरक्षक पं. अनुपम तिवारी, पं. राजेंद्र–ममता शर्मा सहित कर्मेशु मातृशक्ति मासिक मैत्री मिलन ग्रुप का सहयोग भी रहा. प्रारम्भ में “सहायता” के अशोक चौरड़िया एवं होलकर का संगठन की ओर स्वागत किया गया.

अशोक चौरड़िया ने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की खुलेमन से प्रशंसा की. इस अवसर पर पं. राजेंद्र शर्मा, पं. सरोज कौशिक, पं. जीतेन्द्र व्यास, पं. मुकेश शर्मा (मामा), पं. गजेन्द्र शर्मा, पं. हरीश जोशी, पं. बृजेश पंचोली, पं. कमल शर्मा तथा मातृशक्ति की ओर से ममता शर्मा, दीपिका शर्मा, सीमा ओझा, आरती मिश्रा, पूजा शर्मा, अंशु दीक्षित, रीता शास्त्री सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे. अंत में बृजेश पंचोली ने आभार माना.

!! ब्राह्मण सेवा संगठन के सर्वसमाज सेवा प्रकल्प निरामय सेवा संजीवन !! 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next