एप डाउनलोड करें

Indore City : युवक, युवती में हुई मारपीट,मारपीट के दौरान युवक दूसरी मंजिल से गिरकर हुआ गंभीर घायल

इंदौर Published by: Indore City Updated Tue, 24 Mar 2026 09:59 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक के साथ रहा रही युवती ने मीडिया के सामने स्वीकारा कि दोनों में विवाद के बाद हुई थी मारपीट

इंदौर. मामला बी.के सिंधी कालोनी गली नम्बर 4 का है। यहां मकान नम्बर 2  की दूसरी मंजिल से एक युवक बैक लाइन के चैंबर पर जा गिरा, जब मामले की जानकारी पास रहने वाले फास्ट टुडे अखबार के प्रधान सम्पादक गोपाल कोडवानी को लगी तो वे तुरंत रहवासियों तुषार शादीजा, हिमांशु, नरेंद्र कोडवानी व अन्य को लेकर बेक लाइन पहुंचे और घायल युवक को अपने घर से चद्दर मंगवाकर चद्दर में डालकर बेक लाइन से बाहर निकाला।

कोडवानी ने तुरंत मामले की जानकारी थाना प्रभारी थाना जूनी इंदौर  को मोबाइल के माध्यम से दी ओर कोडवानी ने थाना प्रभारी से जल्द पुलिस भेजने ओर एंबुलेंस भेजने का आग्रह किया। कुछ ही देर में डायल 100 पुलिस आ गई। युवक को जब कोडवानी ओर रहवासी बेक लाइन निकालने पहुंचे तो वहां पहले से एक युवती भी बैठी हुई थी, उसके सिर में भी चोट लगी थी।

जब रहवासियों ने युवती से युवक के गिरने की जानकारी ली तो युवती ने बताया कि युवक उसका फ्रेंड है और दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान ही युवक दूसरी मंजिल से गिर गया, युवक शराब पिया हुआ है। युवक से भी रहवासियों ने पूछा तो उसने भी मारपीट की बात बताई। जब एंबुलेंस कुछ देर तक नहीं पहुंची तो उसे  मकान मालिक ने जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे एबीपी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। मकान मालिक ने किराएदार की जानकारी थाने पर दी है अथवा नहीं अभी इसका पता नहीं चल सका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next