पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक पर फिर दौड़ेगी हेरिटेज ट्रेन आज से

विज्ञापन

इंदौर.

इंदौर मानसून की शुरुआत के साथ एक बार फिर इंदौर के पातालपानी से कालाकुंड तक का मनमोहक सफर शुरू होने जा रहा है। इस खूबसूरत घाट सेक्शन पर चलने वाली हेरिटेज ट्रेन का संचालन 10 जुलाई से शुरू किए जाने की तैयारी है। वेस्टर्न रेलवे हेड क्वार्टर ने इसको लेकर आंतरिक निर्देश जारी करते हुए संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान पातालपानी-कालाकुंड सेक्शन पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। हरियाली, झरने और घाटी का नजारा देखने के लिए इस मार्ग की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। यही कारण है कि पर्यटन सीजन की शुरुआत होते ही हेरिटेज ट्रेन संचालन की योजना बनाई गई है।

रेलवे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित विभाग समय रहते सभी सुरक्षा और संचालन से जुड़ी तैयारियां पूर्ण करें, ताकि निर्धारित तिथि से ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके। आदेश में आज 10 जुलाई 2025 को ट्रेन शुरू करने की अनुमानित तारीख भी बताया है।

पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक हेरिटेज ट्रेन मध्य प्रदेश की एक प्रसिद्ध पर्यटन ट्रेन है. जो पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलती है. यह ट्रेन 1877 में बने एक ऐतिहासिक रेलवे ट्रैक पर चलती है और इसे 2018 में हेरिटेज ट्रेन घोषित किया गया था. यह ट्रेन पर्यटकों को पातालपानी झरने, घाटी, और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के सुंदर दृश्यों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करती है.

एक नजर हेरिटेज ट्रेन पर...

  • यह ट्रेन मीटर गेज ट्रैक पर चलती है और पातालपानी से कालाकुंड के बीच करीब 9 किलोमीटर का सफर तय करती है।
  • मार्ग में कई खूबसूरत पुल, सुरंगें और गहरी घाटियां आती हैं, जो यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव देती हैं।
  • हेरिटेज ट्रेन खासकर वीकेंड्स और छुट्टियों में बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित करती है।
  • इस ट्रेन में सामान्य कोच के साथ ही विस्टाडोम कोच खास आकर्षण होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook