एप डाउनलोड करें

नगर निगम की गाड़ी पर डांस करना पड़ा भारी, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इंदौर Published by: Paliwalwani Updated Tue, 16 Mar 2021 06:27 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर। पूरे देश में स्वच्छता के लिए जाने वाले इंदौर शहर के निगम कर्मचारियों की काफी सराहना की जाती है। पूरे शहर के डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के काम को भी काफी प्रोत्साहन मिलता है। लेकिन सोमवार देर रात निगम कर्मचारियों द्वारा कचरे की गाड़ी पर तेज आवाज में फिल्मी गीतों की धुन पर कर्मचारी धुंए के छल्ले उड़ाते हुए वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंदौर नगर निगम की चर्चा फिर एक बार देश के होने लगी साथ ही इंदौर नगर निगम आलोचनाओ के घेरे मे घिर गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि निगम के वाहन की छत पर कुछ युवा नाच रहे हैं। वहीं सिगरेट के छल्ले भी उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाड़ी पर नाच रहे युवाओं के हाथों में शराब की बोतलें भी दिख रहीं हैं। जैसे मामले ने तूल पकड़ा निगम अधिकारियों ने वीडियो की सीडी सहित परदेशीपुरा थाने मे मामले की FIR  कर दी, जिसमे की कुछ असामाजिक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निगम की संपत्ति को नुकसान पहुचाने के लिए कार्यवाही की माँग की। 

सीएसआई भंवर धावरी ने बताया कि जोन क्रमांक 6 सुभाष नगर स्थित जोन परिसर के अंदर एवं बाहर कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन खड़े किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ज्ञात हुआ है कि देर रात कुछ असामाजिक अज्ञात व्यक्तियों ने निगम के वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी 9541 पर शराबखोरी और डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान लोगों ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर सीएसआई भंवर धावरी ने वायरल वीडियो के साथ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले बताया जा रहा था कि ये लोग निगम के ही कर्मचारी हैं लेकिन बाद में पता चला कि ये लोग बाहर के हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next