एप डाउनलोड करें

पर्यावरण दिवस: अनुठे रूप में मनाया

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sun, 07 Jun 2026 01:00 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के बीएड महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने पर्यावरण दिवस को एक अनूठे रूप में मनाया. बीएड विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में पर्यावरण विषयांतर्गत एक-एक पौधा लगाया और पूरे सेमेस्टर उसका संरक्षण किया. आज उन्हीं पौधों के साथ सभी ने प्रसन्नतापूर्वक पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.  

बीएड प्राचार्य डॉ. जे.सी. शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. डॉ. शर्मा ने कहा कि यह सभी विद्यार्थी भावी शिक्षक है और इनकी जागरूकता से पूरा समाज जागरूक होता हैं. साथ ही बीएड प्राध्यापक डॉ. अर्चना गुप्ता, श्रीमती सोनाली योगी और विद्यार्थियों ने डॉ. शालिनी बड़ोले के साथ पर्यावरण संरक्षित करने तथा वृक्षारोपण करने का संकल्प लेकर एक नवाचार किया. अंत में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों द्वारा पर्यावरण दिवस पर अपने विचार भी व्यक्त किए.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next