ब्राह्मण गौरव : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने किया श्रीमती कांति जोशी को उपाध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन

इंदौर. राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच इंदौर जिला उपाध्यक्ष के पद पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर की जागरूक समाजसेविका श्रीमती कांति रास बिहारी जी जोशी (ग्राम. साकरोदा) के मनोनीत होने पर समाज में हर्ष की लहर देखी जा रही हैं. आपकी नियुक्ति राष्ट्रीय चयन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललित मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जोशी की अनुशंसा पर की गई. आप को बता दे कि श्रीमती कांति जोशी को संगठन के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए उन्हें अपना उपाध्यक्ष बनाया गया. श्रीमती कांति जोशी को मनोनीत करते हुए उन्हें एक कठिन जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा गया. आपकी नियुक्ति सामाजिक पृष्ट भूमिका को देखते हुए संगठन ने कार्य करने का जिम्मा सौंपा. संगठन आप से उम्मीद करता है कि आप मातृशक्ति के उत्थान, सुशिक्षा, स्वरोजगार आदि के साथ-साथ समाज में नवाचार व विकास के कार्य में अपनी अहम भूमिका निभायेगी आपको इंदौर मेरी पहचान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

● पालीवाल वाणी मीडिया. Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍️

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook