एप डाउनलोड करें

पालीवाल समाज की धर्मशाला आवरी माता में गंगा मैया का आशीर्वाद

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Thu, 09 Apr 2026 12:51 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भामाशाह इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश पालीवाल के सहयोग के प्रति आभार जताया

इंदौर. 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति द्वारा आवरी माता स्थित समाज की धर्मशाला का अवलोकन किया गया. साथ ही धर्मशाला में लंबे समय से पानी की समस्या को देखते हुए भामाशाह पालीवाल ब्राह्मध समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश पालीवाल के सानिध्य में नए बोरवेल को शुभारंभ करवाया गया. 

श्री केशु लाल पालीवाल एवं श्री रामकिशन पालीवाल ने अपनी पौराणिक विधि के माध्यम से पानी के उद्वेग का स्थान का चयन कर बताया कि यहां बोरवेल कराने से कभी पानी की कमी नहीं आएगी. सभी ने स्वीकृति प्रदान करते हुए गंगा मैया के जयकारों से बोरवेल कराया गया.

भामाशाह इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि पालीवाल समाज के लिए भविष्य में भी में हर समय ’तन मन और धन के साथ यथासंभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहूंगा. आपके प्रयासों की सभी मौजूद समाजजनों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और कहां कि आपकी सोच जैसा हर समाज में अध्यक्ष बन जाए तो पालीवाल समाज नित्य नए कीर्तिमान स्थापित करने में कभी पीछे नही रहेंगा. श्री राकेश पालीवाल के सहयोग के प्रति सभी ने आभार जताया.

इस अवसर पर सर्वरी 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल, उपाध्यक्ष ओंकार लाल पालीवाल, महामंत्री भगवती लाल पालीवाल, संगठन मंत्री प्रकाश पालीवाल, सदस्य जानकीलाल पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल, कालू लाल पाटवी, समाज के वरिष्ठ केशु लाल पालीवाल, रामकिशन पालीवाल, संजय पालीवाल, लीलाधर पालीवाल, जगदीश पालीवाल, भानू पालीवाल पंडित (इंदौर), मनोज पालीवाल (इंदौर), रोहित पालीवाल (इंदौर), पालीवाल धर्मशाला व्यवस्था पर गौरीशंकर पालीवाल समाज, युवा संयोजक गिरीश पालीवाल, मनोज पालीवाल, युवा मंडल उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री हरलाल जी पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next