एप डाउनलोड करें

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत : सरकार ने बदले कई नियम..60% सीटें फ्री

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Thu, 19 Mar 2026 01:47 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बदले कई नियम..60सीटें फ्री कर दी गई…

इन्दौर. 

नए नियमों के मुताबिक, एयरलाइंस को अपनी कम से कम 60सीटें यात्रियों को मुफ्त में चुनने के लिए देनी होंगी। यानी अब सीट सिलेक्शन के लिए अतिरिक्त पैसे देने की मजबूरी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। साथ ही, एक ही पीएनआर (PNR) पर यात्रा कर रहे परिवारों और समूहों को अब अलग-अलग सीटों पर नहीं बैठाया जाएगा। एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि ऐसे यात्रियों को जहां तक संभव हो, साथ में सीट दी जाए।

इसके अलावा, खेल इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स ले जाने को लेकर भी नियमों को आसान और पारदर्शी बनाया जा रहा है। अब यात्रियों को पहले से साफ जानकारी मिलेगी कि क्या और कैसे ले जाया जा सकता है। इसी तरह, पालतू जानवरों (पेट्स) के साथ यात्रा करने वालों के लिए भी एयरलाइंस को स्पष्ट और आसान नियम जारी करने होंगे।

सरकार ने एयरलाइंस को यह भी सख्त निर्देश दिए हैं कि फ्लाइट लेट होने, कैंसिल होने या ओवरबुकिंग की स्थिति में यात्रियों के अधिकारों का पूरा पालन किया जाए। अब एयरलाइंस को अपने वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्रियों के अधिकार साफ-साफ दिखाने होंगे, ताकि किसी को भी जानकारी की कमी न हो।

इतना ही नहीं, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन जानकारियों को क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। कुल मिलाकर, ये नए नियम हवाई यात्रा को ज्यादा पारदर्शी, सस्ती और यात्री-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में यात्रियों का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next