एप डाउनलोड करें

Indore City : अ.भा. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अनेक नेताओं का बागड़ी द्वारा स्वागत

इंदौर Published by: indoremeripehchan.in Updated Thu, 26 Mar 2026 12:16 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को-समझकर उन्हें प्राथमिकता से हल कराएं : चौधरी

इंदौर. अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा है कि राज्य के व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को समझकर उन्हें हल करने की दिशा में प्राथमिकता से काम करने की जरूरत है। राज्य में मोहन यादव सरकार केवल आंकड़ेबाजी का खेल खेल रही है। उद्योगपति और व्यापारी बुरी तरह परेशान हैं। इनके हित में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मैदानी मोर्चा सम्भालना पड़ेगा।

चौधरी ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द बागड़ी के संजना पार्क स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं उद्यमियों की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, वरिष्ठ नेता दिनेश मल्हार, प्रदेश कांग्रेस के सह सचिव रणविजय लोचव, पार्षद कुणाल सोलंकी, शहर कांग्रेस के महामंत्री अभिषेक मित्तल से भी भेंटकर उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में आ रही ज्वलंत समस्याओं के बारे में विचार मंथन किया।

उद्योगपति रोहित बागड़ी ने भी उन्हें उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस अवसर पर कार्यकताओं का मार्गदर्शन किया। बागड़ी ने सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि वे अपनी टीम के साथ प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार जगत से जुडी समस्याओं के निराकरण हेतु हर मोर्चे पर सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next