यूक्रेनी हमलों से दो और रूसी रिफायनरियों में आग लगी, मुश्किल दौर में मॉस्को : पहली बार पुतिन ने माना

विज्ञापन

मास्को. (डिजिटल डेस्क) चार वर्ष से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध दिन-प्रतिदिन और भयवह होता जा रहा है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार माना है कि रूस मुश्किल दौर से गुजर रहा है। यूक्रेन के साथ युद्ध की बात पर जोर देते हुए पुतिन ने कहा कि इस दौर ने देश को कई बातें सिखाई हैं।

पुतिन सितंबर में प्रस्तावित आम चुनाव से पूर्व आयोजित सत्तारूढ़ दल यूनाइटेड रसिया पार्टी के सम्मेलन में बोल रहे थे। पुतिन ने उम्मीद जताई कि पार्टी आगामी संसदीय चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए सत्ता में बनी रहेगी।

  • रूस की दो और ऑयल रिफायनरी को नुकसान : इस संघर्ष में ताजा अपडेट की बात करें तो शनिवार-रविवार रात यूक्रेन के ड्रोन हमलों में रूस की दो और ऑयल रिफायनरियों को नुकसान हुआ है। इन हमलों में दो लोग भी मारे गए हैं।

यूक्रेन के ताजा हमले में रूस के क्रैस्नोडर और यारोस्लाव में स्थित रिफायनरियों को नुकसान हुआ है। दोनों रिफायनरियों में आग लगने की सूचना है। ये रिफायनरी यूक्रेन से क्रमश: 300 किलोमीटर और 700 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

बता दें : कि पिछले कई महीनों से रूसी संसाधनों पर यूक्रेन के लगातार हमलों से रूस में तेल और गैस आपूर्ति को लेकर दिक्कत पैदा हो गई है। इसका असर उसके तेल और गैस निर्यात पर भी पड़ रहा है। ईरान युद्ध के फिर शुरू होने और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवागमन रुकने से विश्व बाजार में तेल की कमी फिर पैदा हो सकती है और कच्चे तेल की कीमत में उछाल आ सकता है।

दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस को कमजोर करने के लिए हम अपना अभियान जारी रखेंगे। रूस जितना ज्यादा कमजोर होगा और उसकी युद्ध क्षमता कम होगी, उतनी जल्दी यूक्रेन युद्ध खत्म होगा और हम राहत की सांस लेंगे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook