एप डाउनलोड करें

Top 10 Selling Bikes : अक्टूबर में इन 10 मोटरसाइकिलों की बाजार पर रही धमक, सबसे ज्यादा बिकीं यह बाइकें

देश-विदेश Published by: Paliwalwani Updated Mon, 29 Nov 2021 06:14 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने फेस्टिव सीजन के कारन टू- व्हीलर्स की अच्छी बिक्री हुई। अक्टूबर में हुई टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री के बारे में बात करे तो  हीरो नंबर एक पर और होंडा नंबर दो पर रही है। हालांकि अक्टूबर में टॉप 10 दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री घटी है, इसमें बीते साल इसी महीने के मुकाबले 16.78की कमी आई है। पिछले साल अक्टूबर में 13,53,972 यूनिट्स जबकि इस साल 11,26,760 यूनिट्स बिकी हैं। लेकिन फिर भी हीरो ने बाज़ी मार ली हैं।

सबसे ऊपर रही हीरो स्प्लेंडर की बिक्री, अक्टूबर में कुल 2,67,821 यूनिट्स बिकी हैं। हलाकि पिछले साल के मुकलबले  में 15.19की गिरावट आई हैं। दूसरे नंबर पर रही होंडा एक्टिवा की बिक्री, अक्टूबर में कुल 1,96,699 यूनिट्स बिकी हैं जिसमे की पिछले साल के मुकाबले 17.89की गिरावट आई हैं।

वही तीसरे नंबर पर फिर से हीरो की एचएफ डीलक्स रही। इसकी अक्टूबर में कुल 1,64,311 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 2,33,061 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री की मात्रा 68,750 यूनिट्स गिर गई हैं। वही चौथे नंबर पर होंडा सीबी शाइन रही जिसके अक्टूबर में कुल 1,13,554 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,18,547 यूनिट की बिक्री हुई थी जिसकी बिक्री में इस साल 4.21की गिरावट आई हैं।
बजाज पल्सर की अक्टूबर में कुल 86,500 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,38,218 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में 37की गिरावट आई। बजाज प्लेटिना की थोक बिक्री करीब 38बढ़ी है। पिछले साल अक्टूबर में इसकी 61 हजार यूनिट्स बिकी थीं जबकि इस बार 84,109 यूनिट्स बिकी हैं। यानि की ये एक मात्र ऐसा टू व्हीलर हैं इस लिस्ट में जिसकी बिक्री पिछले साल से ज्यादा हुई हैं।

टीवीएस जुपिटर इसकी अक्टूबर में कुल 72,161 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 74,159 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में 2.69की गिरावट आई है। टीवीएस एक्सएल100 मोपेड अक्टूबर में कुल 55,356 यूनिट्स बिकी हैं ,जबकि पिछले साल इसी अवधि में 80,268 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में 31.04की गिरावट आई है।

सुजुकी एक्सेस की बिक्री 11.42घटी है। अक्टूबर में कुल 46,450 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 52,441 यूनिट की बिक्री हुई थी। टीवीएस अपाचे की अक्टूबर में कुल 39,799 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 40,943 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में 2.79की गिरावट आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next