एप डाउनलोड करें

तीन दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित : नाइजर में मचा तांडव, आतंकियों ने 29 सैनिकों को उतारा मौत के घाट

देश-विदेश Published by: Paliwalwani Updated Wed, 04 Oct 2023 01:00 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजर की स्थिति तनावपूर्ण है। यहां पश्चिमी नाइजर में संदिग्ध आतंकवादियों ने जोरदार हमला करके 29 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद नाइजर में तीन दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया गया। नाइजर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार सौ से अधिक आतंकवादियों ने ब्लास्ट के उपकरणों और वाहनों के उपयोग से सैनिकों को निशाना बनाया और उन्हें मौत के घाट उतारा। इस आतंकी घटना में 2 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए। मुठभेड़ के दौरान कई आतंकवादी भी मारे गए।

नाइजर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह हमला माली के साथ देश की सीमा के समीप उपस्थित ताबाटोल के पास सैन्य अभियान के दौरान हुआ है। इस बॉर्डर के इलाके में नाइजर सैनिक गश्त लगाते हैं। इसका मकसद बॉर्डर एरिया में इस्लामिक स्टेट की ओर से आने वाले खतरे को नेस्तनाबूत करना है। नाइजर रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘आतंकवादियों के संचार को रोक दिया गया है, जिन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया था’।

रक्षा मंत्रालय मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों ने बाहरी लोगों से मिले मदद का लाभ उठाया। जिहादी विद्रोह ने एक दशक से अधिक समय से अफ्रीका के साहेल क्षेत्र को प्रभावित किया है, जो 2015 में पड़ोसी नाइजर और बुर्किना फासो में फैलने से पहले 2012 में उत्तरी माली में फैल चुका था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next