एप डाउनलोड करें

नेपाल में भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस हाईवे से नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

देश-विदेश Published by: paliwalwani Updated Mon, 23 Feb 2026 12:12 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली. सोमवार सुबह नेपाल में भीषण हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

बस सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 3 में चरौंडी के पास चिनाधारा में नदी में गिर गई। धादिंग के जिला ट्रैफिक पुलिस अफसर ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल 27 यात्री घायल हुए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत हो गई। कुल 27 घायल यात्रियों को बचाया गया, जिनमें आठ महिलाएं, अठारह पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया।

बस पृथ्वी हाईवे पर जा रही थी, तभी रात करीब 1 बजे धादिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-5 में भैसेपाटी इलाके के पास वह सड़क से उतर गई। गाड़ी ढलान से करीब 300 मीटर नीचे गिर गई और नदी किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि रात की घटना की वजह से रेस्क्यू का काम मुश्किल हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next