कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे पीड़ित होने पर शख्स का खाना-पीना, उठना-बैठना सब दुभर हो जाता है। आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं, वह ठीक ढंग से पच नहीं पाता है जिससे आपको मल त्यागने में परेशानी होती है और इस तरह धीरे-धीरे आंतों में गंदगी जमा होने लगती है। वहीं, ये गंदगी कई और बीमारियों का कारण भी बन सकती है।
कब्ज होने पर आपको पेट फूलना, पेट में मरोड़, असहनीय दर्द, गैस, एसिडिटी, उल्टी, मतली, आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आप अपने खानपान में कुछ खास चीजों को शामिल कर कब्ज की समस्या से तेजी से राहत पा सकते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है भीगे हुए छुहारे। आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये मेवा शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने में मदद करता है। वहीं, कब्ज में के लिए खासकर छुहारे को बेहद फायदेमंद बताया गया है।
इसके लिए एक मुट्ठी छुहारे को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इससे आपको तेजी से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
Note : आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।