एप डाउनलोड करें

Aloe Vera For Skin Benefits And Risks : किन लोगों के लिए खतरनाक है एलोवेरा का जेल? जानिए आप लगा सकते हैं या नहीं

स्वास्थ्य Published by: paliwalwani Updated Sun, 26 Apr 2026 12:21 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के वक्त में हर कोई अपनी स्किन को लेकर सीरियस रहता है, क्योंकि ज्यादा धूल, प्रदूषण, गंदगी पसीना आदि के कारण चेहरे की चमक गायब हो जाती है और स्किन रूखी नजर आने लगती है. ऐसे में कई लोग महंगे केमिकल वाली प्रॉडक्ट्स की तरफ जाते हैं, तो कुछ एलोवेरा का सहारा लेते हैं.

एलोवेरा को हमेशा से ही स्किन, सेहत आदि के लिए काफी फायदेमंद माना गया है, लेकिन यह पौधा कर किसी को फायदा पहुंचाएं ऐसा जरूरी नहीं है. इस स्टोरी में हम इस पौधे को बताएंगे, कि स्किन केयर के लिए इसका इस्तेमाल किन लोगों का गलती से भी नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं.

एलोवेरा लगाने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है 

गलत तरीके या बिना जानकारी के एलोवेरा को इस्तेमाल करने से फायदा तो दूर की बात है आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इसे लगाने से पहले अपनी स्किन टाइप और स्थिति को समझना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके और इसका सही लाभ मिल सके. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग एलोवेरा को स्किन के लिए इस्तेमाल में लाना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से पानी से साफ कर लेना चाहिए उसके बाद ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए.

किन लोगों को सावधानी से करना चाहिए इस्तेमाल 

एलोवेरा भले ही स्किन के लिए फायदेमंद हो, लेकिन जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उन्हें ज्यादा देर तक एलोवेरा जेल लगाकर नहीं रखना चाहिए? क्योंकि लंबे समय तक रखने से स्किन पर छोटे-छोटे दाने आ सकते हैं, जो आगे चलकर आपको बड़ी परेशानियों में घेर सकते हैं.

इन लोगों को भी रखना चाहिए सावधानी

इनके अलावा किसी ने स्किन पर कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हो या फिर प्रेगनेंट महिलाओं और छोटे बच्चों को भी अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है. अगर आपको लगता है कि आपकी स्किन को एलोवेरा जेल की जरूरत है, तो आप सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और उनके मुताबिक इस्तेमाल करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. Paliwalwani.com किसी तरह का दावा नहीं करता है.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next