सिंधु जलसंधि के निलंबन पर उठाए सवाल, कहा- भारत पानी रोकता है, तो उसे स्टोर कहां करेगा : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

विज्ञापन

नई दिल्ली. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए, आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि यदि भारत सिंधु नदी का पानी रोकता है, तो उसे संग्रहित कहां करेगा.

क्या देश के पास इतने बड़े बांध हैं?​ खरगे ने यह भी कहा कि कांग्रेस राष्ट्र की एकता और सुरक्षा के लिए सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन यह जरूरी है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लिया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.

भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया है. इस कदम के तहत भारत ने पाकिस्तान को इस निर्णय के कारणों के बारे में पत्र लिखा है. पाकिस्तान ने इस कदम को युद्ध की ओर बढ़ने जैसा बताया है और इसके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook