एप डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार दोहराई अपनी अपील : होर्मुज में फिर बढ़ सकता है तनाव...!

दिल्ली Published by: indoremeripehchan.in Updated Tue, 12 May 2026 10:28 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं..!

नई दिल्ली.

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है, और इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है. इसी संदर्भ में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदार धाम हॉस्टल के उद्घाटन के दौरान देशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी.

वडोदरा रैली के दौरान सोमवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिया कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, लोगों को छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, कार पूलिंग अपनाने, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने की बात कही. इसके साथ ही स्कूलों से भी ऑनलाइन क्लास चलाने का आग्रह करने की बात कही.

आर्थिक चुनौतियों का इशारा

आर्थिक दबाव को देखते हुए पीएम मोदी ने लोगों से सोने की खरीद टालने की अपील की और विदेशी उत्पादों के बजाय स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल पर जोर दिया. उन्होंने किसानों से भी रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया पिछले कुछ वर्षों से लगातार संकटों से गुजर रही है. पहले कोविड-19 महामारी, फिर आर्थिक अस्थिरता, और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध. उनके अनुसार, अगर कोरोना इस सदी का सबसे बड़ा संकट था, तो पश्चिम एशिया का मौजूदा संघर्ष इस दशक के बड़े संकटों में शामिल हो सकता है.

खबर है कि ईरान द्वारा जो प्रस्ताव रखा गया था वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पसंद नहीं आया. ट्रम्प ने बयान दिया कि सीजफायर अब कमजोर स्थिति में है और लाइफ सपोर्ट पर टिका हुआ है. इसके बाद होर्मुज में तनाव फिर से बढ़ने की आशंका जताई जा रही. उधर, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बड़ोदरा से 24 घंटे में दूसरी बार अपनी अपील दोहराते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें.

दफ्तरों में भी वर्क फ्रोम होम को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. वहीं स्कूलों में भी ऑनलाइन क्लास चलाई जाए. पीएम ने कहा कि पिछले दो महीनों से हमारे पड़ोस में जंग चल रही है, जिसका असर दुनिया के साथ-साथ भारत पर भी हुआ. उन्होंने कहा कि भारत के पास बड़े पैमाने पर तेल के भंडार नहीं हैं और जंग के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं..!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next