एप डाउनलोड करें

जज अमन शर्मा का पत्नी से चल रहा था विवाद, फांसी लगा ली : 'मेरा जीना मुश्किल हो गया है...'

दिल्ली Published by: paliwalwani Updated Sun, 03 May 2026 01:07 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली. सफदरजंग एन्क्लेव थाना क्षेत्र में न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा ने शनिवार दोपहर अपने घर के बाथरूम में दुप्पटे से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। अमन कुमार की बहन के ससुर राजेश शर्मा ने बताया कि अमन पिछले दो माह से परेशान चल रहा था।

आत्महत्या से एक दिन पहले शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अलवर (राजस्थान) स्थित अपने पैतृक घर में अपने पिता को फोन किया था।

पिता प्रेम शर्मा को अमन ने कहा था कि मेरा जीना मुश्किल हो गया है, आप आ जाओ। पिता प्रेम शर्मा ने उन्हें ढांढस बंधाया और दिल्ली आने के लिए निकल पड़े। वह देर रात करीब 12.15 बजे दिल्ली ग्रीन पार्क स्थित घर पहुंचे और अमन से बात की।

राजेश शर्मा ने बताया कि अमन का पिछले दो माह से अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। दिल्ली आए पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश की, पर मामला शांत नहीं हुआ।

राजेश शर्मा ने बताया कि अमन की पत्नी ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह घर से नहीं गए तो वह पुलिस बुला लेंगी। इतना ही नहीं प्रेम शर्मा ने जब अमन के सुसराल पक्ष के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उनका नम्बर ब्लाक कर दिया।

राजेश शर्मा ने बताया कि शनिवार में उनके संबंधी प्रेम शर्मा ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर वह अपने कमरे में जाकर बैठ गए। जिसके बाद फिर से घर में अमन का झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह बाथरूम में चला गया और वहां जाकर फांसी लगा ली। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next