एप डाउनलोड करें

सोना-चांदी औंधे मुंह गिरे, गोल्ड ₹8000 तो सिल्वर में ₹15000 की गिरावट

दिल्ली Published by: paliwalwani Updated Mon, 23 Mar 2026 11:13 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली.  सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। सोमवार को बाजार खुलने के आधा घंटे के अंदर एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 8000 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 15 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सुबह तीन घंटे में ही सोना और चांदी दोनों का कुल मार्केट कैप 3 लाख करोड़ डॉलर लुढ़क गया था। ईरान युद्ध के कारण दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट आई है।

सोमवार को सोना 4,334 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,158 रुपये पर खुला था। बाद में इसमें और गिरावट आती गई। देखते ही देखते यह आधे घंटे के अंदर ही 8,089 रुपये पर तक गिर गया। सुबह 9:30 बजे यह करीब 7,132 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,360 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी सुबह 9,070 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,702 रुपये पर खुली थी। यह आधे घंटे में 15,043 रुपये तक गिर गई। 9:30 बजे चांदी 13,786 रुपये की गिरावट के साथ 2,12,986 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next