मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोन जब्त : आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन

नई दिल्ली. 

हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक से इनकार के बाद देर शाम ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर की तलाशी ले रही है. ऊधर शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई.

अरविंद केजरीवाल का फोन जब्त

ईडी ने अरविंद केजरीवाल का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. मुख्यमंत्री के घर पहुंचे दिल्ली विधान सभा स्पीकर राम निवास गोयल ने कहा कि मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ पता नहीं चला. अब तक 600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वे चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आवाज को दबाना चाहते हैं और इसलिए उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं. उधर मुख्यमंत्री आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बोले- जेल से चलेगी सरकार

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि अगर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है, तो जेल से सरकार चलाई जाएगी. सीएम अपना इस्तीफा नहीं देंगे.

पहुंचे करीब 2000 सुरक्षाकर्मी

अरविंद केजरीवाल के घर पर ईडी की छापेमारी के बीच करीब 2000 से अधिक दिल्ली पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान यहां पहुंच गए हैं. आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी यहां पहुंचना शुरू हो गया है. आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया है.

ईडी की छापेमारी पर वीरेंद्र सचदेवा का बयान

  1. !!!..."

    ईडी की छापेमारी के पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति में घोटाला किया है. दिल्ली की जनता को लूटा है, दिल्ली को लूटने का काम किया है. इसलिए यदि आपने जनता को धोखा दिया है. चोरी की है, या भ्रष्टाचार किया है, तो इसका परिणाम भी आपका ही होगा. आपने इसके बहाने शराब नीति बदलने में चोरी और भ्रष्टाचार किया है, इसका जवाब आपको देना होगा.". 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook