एप डाउनलोड करें

नवविवाहिता आकृति की दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है क्या? : मौत वाले दिन ऑफिस में दी थी शादी की पार्टी

दिल्ली Published by: paliwalwani Updated Tue, 07 Jul 2026 01:00 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली.

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में नवविवाहिता आकृति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मृतका आकृति के पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने दहेज के कारण हुई मौत मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आकृति की लाश शनिवार रात 9:00 बजे के करीब लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज आवासीय परिसर में मिली। उसके परिजनों का कहना है कि उसका उस सोसाइटी से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है, फिर वो वहां कैसे पहुंची?

आकृति की शादी इसी साल अप्रैल 2026 महीने में ही हुई थी। आकृति की शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो खुश दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतका आकृति और आरोपी अरस्तु सिक्का की लव मैरिज हुई थी। दोनों की शादी इसी साल 24 अप्रैल को हुई थी। लेकिन शादी के बाद ही आकृति के लिए यह रिश्ता एक बुरे सपने में बदल गया। आरोप है कि आकृति के साथ उसका पति मारपीट करता था और उसे ताने देता था कि वह अपने घर से शादी में कुछ नहीं लेकर आई।

आरोप है कि पति आकृति को नौकरी छोड़ने के लिए भी बोलता था। पति के दबाव में आकर आकृति कुछ दिन ऑफिस नहीं गई, उस दौरान भी पति ने आकृति से मारपीट की। आकृति ने इसी महीने की 1 तारीख से दोबारा ऑफिस जाना शुरू किया था। जिस दिन आकृति की मौत हुई, उस दिन उसने ऑफिस में शादी की पार्टी भी दी।

पुलिस के मुताबिक, आकृति सोसाइटी में अकेले जाती नजर आ रही है। आकृति ने गूगल पर शनिवार दोपहर 02:22 बजे सर्च भी किया कि दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है क्या? आकृति की गूगल सर्च हिस्ट्री में मई के महीने में आसानी से मौत कैसे होगी, ये भी सर्च किया गया। आकृति येलो लाइन मेट्रो से लोधी कॉलोनी आई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वह सोसाइटी में अकेले जाती हुई नजर आ रही है।

मृतिका आकृति के परिवार वालों का कहना है कि आकृति छतरपुर में नौकरी करती थी और उसने शनिवार को अपने दोस्तों को अपनी शादी की पार्टी दी थी। शाम में उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि वह घर के पास मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गई है, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही आकृति का फोन स्विच ऑफ हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next