प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार अमरजीत सिन्हा का इस्तीफा

विज्ञापन

दिल्ली. प्रधानमंत्री कार्यालय अपनी सेवा प्रदान करने वाले वरिष्ठ सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. हालांकि इस्तीफे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पायी है. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं को संभालते थे. बिहार कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा 2019 में ग्रामीण विकास सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे और उसके बाद उन्हें पीएमओ में नियुक्त किया गया था.

ये खबर भी पढ़े : असम से होते हुए मिजोरम पहुंचने आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति ठप : असम से नाकेबंदी हटाने की मांग

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook