एप डाउनलोड करें

चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत

दिल्ली Published by: paliwalwani Updated Sun, 03 May 2026 12:24 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली. दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में जहां रोज चहल-पहल रहती थी, आज वहां मातम पसरा हुआ है। इलाके में रहने वाले लोगों को दिन निकलते ही एक ऐसी खबर मिली, जिससे उनकी रूह कांप उठी।

इसके बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और मौके पर पहुंचकर पता चला कि बिल्डिंग में आग लग गई है, जिसकी चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई है। यह सुनते ही लोगों को धक्का लगा और हर कोई सहम गया। हालांकि, दमकल की टीम ने करीब 15 लोगों को बचाया भी है।

विवेक विहार इलाके में शनिवार रात चार मंजिला मकान के तीसरे फ्लोर पर एसी में शॉर्ट-सर्किट होने से भीषण आग लग गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर छत की तरफ भागे लेकिन, ऊपर का दरवाजा लॉक था। जिस वजह से लोग वहीं फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

वहीं, 15 लोगों को दमकल ने सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें दो लोगों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि तीसरी मंजिल पर एसी में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से आग लगी है। इससे पहले भी दिल्ली में एसी में शॉर्ट-सर्किट होने कई मकानों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

विवेक विहार के कई परिवारों के लिए आज की सुबह काला दिन बनकर आई। जो परिवार कल तक खुशियों से भरे हुए थे, आज एक झटके में दो परिवार उजड़ गए। वहीं, तीसरे परिवार की एक महिला की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हर किसी की जुबां पर यही है कि हे भगवान ये क्या कर दिया?

वहीं, मौके पर दमकल की गाड़ियां, DDMA स्टाफ, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौजूद रहीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नौ लोगों की मौत हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next