एप डाउनलोड करें

पत्नी ने डांस करना नहीं छोड़ा तो पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

अपराध Published by: paliwalwani Updated Sun, 22 Mar 2026 01:11 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। घटना माखी थाना क्षेत्र की है। मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का था। पत्नी डांसर थी। पति को उसका डांस करना पसंद नहीं था। उसने पत्नी को इससे मना किया। डांस करना छोड़ने की बात कही। लेकिन, पत्नी नहीं मानी। इसके बाद पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। उसकी हत्या कर दी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक्शन किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला माखी के रूपऊ गांव का है। स्थानीय बालकिशन की शादी करीब दो साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव की रहने वाली माधुरी के साथ हुई थी।

मामले में सामने आया है कि शादी के बाद बालकिशन को पता चला, माधुरी डांसर है। वह शादियों और कई इवेंट में डांस करती है। बालकिशन ने पत्नी को इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से मना किया। इस पर दोनों के बीच विवाद गहराने लगा। विवाद के बाद माधुरी मायके चली गई। बालकिशन ने गुरुवार को माधुरी को बुलाया । इसके बाद उसके ही दुपट्टे से गला घोंट कर शव नहर की पटरी किनारे फेंक दिया। फिर वहां से घर चला गया।

बालकिशन ने इसके बाद देर रात डायल-112 पर फोन किया। पुलिस को घटना के बारे में बताकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना प्रभारी ने इस मामले में कहा कि मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

माधुरी और बालकिशन के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। माधुरी गुरुवार को बाजार में पंखा खरीदने गई थी। इसी दौरान बालकिशन का फोन आया। इसके बाद नई शुरुआत की उम्मीद जगी। माधुरी को लगा कि पति उसे सबकुछ ठीक करने के लिए बुला रहा है। ढाई साल की मासूम सृष्टि की दुनिया फिर से आबाद हो जाए, इस आस को लेकर वह पति से मिलने आई थी।

पति ने सुलह की साजिश रचकर पत्नी को बुलाया। विवादों को छोड़कर साथ रहने का वादा किया। माधुरी ने बालकिशन की बातों पर भरोसा किया। उससे मिलने के लिए निकल गई। मुर्तजानगर से रूपऊ जाने वाले सुनसान रास्ते पर बालकिशन माधुरी को लेकर गया। वहां पर उसने हैवानियत की हदें पार कर दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next