मुंबई : पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात अंधेरी इलाके के एक बार में रेड किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दीपा बार में दीवार के भीतर तहखानों से 17 बार बालाओं को पकड़ा गया. मेकअप रूम की दीवारों पर लगे शीशे के पीछे वो गुप्त तहखाना था. जिसमें बार बालाओं को छिपाया गया था. पूरे मामले में राजनीति भी शूरू हो गई है. विपक्ष के नेताओं आरोप लगा रहे हैं कि सरकार की मिलीभगत से यह बार चल रहा था. Deepa Dance Bar बदनाम है और यहां से कई बार बड़ी हस्तियां पकड़ी गई हैं. मुंबई में डांस बार पर पाबंदी के बीच एक बार में अवैध रूप से रंग-रलियां मनाई जा रही थीं. अंधेरी स्थित दीपा डांस बार पर मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने छापा मारा. यहां अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब देखा कि तहखाने में बार बालाओं को रखा गया था. यहां से 17 बार बालाओं को हिरासत में लिया गया. कांच के पीछे तहखाना बना थे. हथौड़े से दीवार तोड़कर पुलिस वहां तक पहुंची. अंदर AC और बिस्तर लगे थे. पुलिस ने Deepa Dance Bar के मैनेजर और कैशियर को भी गिरफ्तार किया है.
Deepa Dance Bar में पुलिस की रेड से चौंकाने वाला खुलासा
Deepa Dance Bar में पुलिस की रेड से चौंकाने वाला खुलासा
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें