उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश के बस्ती के रमवापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री को खेत में चारा लाने के लिए भेजा, बेटी जब काफी टाइम तक नहीं आई तो पिता खेत पर पहुंचे,, वहां जाकर देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई. वहां उन्होंने अपनी बेटी को पास के ही बभरौली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के साथ बिना कपड़ों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाले 52 वर्षीय कृष्णा की हत्या के मामले में उनकी 17 वर्षीय बेटी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिता इस रिश्ते का विरोध करते थे.
शुक्रवार को गन्ने के खेत में पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को साथ देख लिया. आरोप है कि विवाद के बाद दोनों ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव को नहर में छिपाने का भी आरोप है. फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
छावनी थाना क्षेत्र का रमवापुर गांव निवासी के रहने वाले जहां एक पिता की हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. मृतक कृष्णा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे. पुलिस के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी दुर्गा उर्फ लाडली का पड़ोसी गांव बभरौली निवासी लक्ष्मण से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले कृष्णा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और बेटी को समझाया था. उन्होंने बेटी की शादी करने की बात भी कही थी, लेकिन नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी.
शुक्रवार को बेटी अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी. शाम के वक्त दोनों दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली गांव के पास कब्रिस्तान के नजदीक गन्ने के खेत में मौजूद थे. इसी दौरान कृष्णा बकरी चराते हुए वहां पहुंच गए. आहट होने पर उन्होंने दोनों को देख लिया और विरोध किया.
जिसके बाद लड़की के प्रेमी और पिता में काफी बहस होने लगी. इसी दौरान लड़की ने मौका पाकर पास रखे हसिया से पिता की गर्दन और हाथ पांव में हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया. फिर लड़की और प्रेमी ने मिलकर कृष्ण कुमार को नहर के पास फेंक दिया. राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टेक्निकल टीम ने मात्र कुछ ही घंटे में आरोपियों की शिनाख्त कर ली पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ जारी है.