वैशाली :
पीड़ित दामाद का नाम विकास कुमार है। वह मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का रहने वाला है। विकास ने पिछले साल नेहा कुमार से प्रेम विवाह किया था। बेटी की शादी से उसकी मां खुश नहीं थी। सास दामाद के काले रंग से नाराज थी। विवाह के एक साल से ज्यादा होने के बाद भी बेटी के पति को स्वीकार नहीं किया। नेहा और विकास का जीवन सही चल रहा था। शादी के बाद वह ससुराल जाती थी। इस बीच जब वह गर्भवती हुई तो मायके में आकर रहने लगी। जबकि विकास उसे घर ले जाना चाहता था।
पीड़ित दामाद ने बताया कि वह पत्नी को मायके छोड़ने के लिए अपनी मां और पिता के साथ गया था। उसके ससुराल वालों ने अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया। तब उसकी पत्नी ने उसो फोन कर बुलाया। जब वह ससुराल गया तो सास ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। विकास 75 प्रतिशत तक जल चुका है।