अरनिया जोशी (राज.)। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आराध्य देव प्रभु श्री चारभुजानाथ जी की आन-बान-शान से श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ अरनिया जोशी से ठाकुर जी को लेकर पैदल यात्री निकले। उक्त जानकारी भरत पालीवाल, रघुवीर पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि पैदल यात्रा के दौरान ठाकुर जी का जगह-जगह श्रद्वालुओं ने भव्य स्वागत कर ठाकुर के जयकारों से भक्तिभाव में लीन होकर आनंदित माहौल में चारभुजा (गढ़बोर) राजस्थान पहुंची...जहां भव्य स्वागत किया गया। इसके पूर्व अरनिया जोशी से 225 पैदल यात्रिओं भागवा रंग में दिखाई दिए...श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ अरनिया जोशी का इंदौर से पधारे पालीवाल वाणी के प्रतिनिधि श्री महेश जोशी के नेतृत्व में सभी 225 पैदल यात्रियों को उपरना ओर केसर का तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया। पालीवाल वाणी समूह ने शीतल जल की व्यवस्था भी श्रद्वालुजनों के लिए की।
विशेष बात यह है कि यात्रा में हर साल कार्यभार अध्यक्ष का बदल दिया जाता है और ओर कही भी किसी का नाम नही होता है। यात्रा प्रभारी, यात्रा संयोजक, न आयोजक ओर ना ही संपर्क सूत्र किसी का होता है...बस प्रभु चारभुजा जी का ही नाम काफी होता है...ओर यात्रा में खर्चा का हिसाब श्री चारभुजानाथ मंदिर पर सभी यात्री ओर पालीवाल समाज बंधुओ के बीच रखा जाता है। हिसाब के मामले में संघ की गांव वाले भी प्रशंसा करते है।
विगत 23 वर्षों से श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ अरनिया जोशी से निकलने वाली पैदल यात्रा मे 17 वर्ष से लेकर 72 वर्ष तक के वरिष्ठजन मौजूद थे। विभिन्न मार्ग जात्रता माता, दुसरा मातकुण्डिया, कुरज, सियाणा, सैंवत्री होते हुए यात्रा प्रमुख नगर से लेकर कस्बे तक भ्रमण करते हुए श्री चारभुजा मंदिर परिसर पहुंची। पैदल यात्री दो दिन पूर्व पहुंचकर डोल ग्यारस तक भक्तिभाव से भक्ति में लीन होकर जयकारों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए अपनी मस्ती में मस्त होकर प्रभु की आराधना करते हुए दर्शन लाभ लेते है।
श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ अरनिया जोशी की विशेषता यह रहती है कि श्रद्वालुजन किसी से चंदा वसूली नहीं करते है, यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्वालुजन अपनी स्वेच्छा से योगदान देते है। पुरी यात्रा में भोजन प्रसादी की व्यवस्था श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ अरनिया जोशी सदस्य बगदीराम धाकड़, बाबूलाल भाणावत ने की। तथा यात्रा में सहित चमन जी जाट ने सहयोग राशि भेंट की ओर दीनदयाल पाटीदार जी (मास्टर जी) ने टेम्पो में विराजमान होकर शीतल जल की व्यवस्था पुरी यात्रा मार्ग पर श्रद्वालुजनों के लिए की। पालीवाल वाणी के प्रतिनिधि ने श्रद्वालुजनों से पूछा की इस यात्रा से क्या लाभ मिलता है तो सभी श्रद्वालुजनों ने एक स्वर में प्रभु आपकी जय के जयकारे लगा कर बोला कि मन में शकुन के साथ तन-मन आनंदित हो जाता है।
श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ अरनिया जोशी पैदल यात्रा में श्री चारभुजा जाने से पहले पालीवाल वाणी समाचार पत्र के प्रतिनिधि एवं संस्था ब्राह्मण परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश जोशी के साथ सर्वश्री बाबुलाल पुरोहित, भगवानलाल पालीवाल, हितकर सेवा संस्थान अध्यक्ष मधुसुधन पालीवाल, पुष्पेन्द्र पालीवाल, शंकर जोशी, महेश दवे (मीठुलालजी), पालीवाल समाज 44 श्रेणी अरनिया जोशी अध्यक्ष श्री मुकेश पुरोहित सहित कई साथियों ने 225 पैदल यात्रियों को उपरना ओर केसर का तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया।
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Madhusudhan Paliwal-Mahesh Joshi... ✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*