निम्बाहेड़ा.
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं सी.ए डे के अवसर पर लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड द्वारा नगर केश्रेष्ठ सेवा देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन बंसी लाल जीवनानी ने बताया की समारोह में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले डॉ. राघव सिंह, डॉ. महेंद्र शर्मा, डॉ. हरिओम तुर्किया, डॉ. आसिफ, डॉ. अशोक जिंजवाड़िया, डॉ. नवल किशोर जांघीड़, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. टीना, डॉ. महिमा पालिवाल, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. कपिल जिज्ञासु, डॉ. इरशाद खान, डॉ. आर.आर. विश्नोई, डॉ. उमर मंसूरी, डॉ. ए.एच. खान, डॉ. आलोक सोनी, डॉ. अमित गोयल, डॉ. प्रशांत पाटीदार, डॉ. दिपेंद्र सिंह सोलंकी, डॉ. राहुल कुमार नेगी एवं सीए चित्तार्श नागौरी सहित अन्य सम्मानित अतिथियों का पुष्पगुच्छ, उपरना एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक मानव सेवा के माध्यम से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान देते हैं। ऐसे समर्पित पेशेवरों का सम्मान करना समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य खेरोदिया, उपाध्यक्ष प्रथम लायन शिवनारायण धुप्पड़, कोषाध्यक्ष लायन दीपक खटोड़, लायन दिलीप कुदाल, लायन किशोर चीमनानी, लायन श्याम सुंदर अग्रवाल, लायन इंद्र कुमार जीवनानी, लायन जगदीश राजोरा, लायन धर्मेंद्र मारू, लायन अनिलधूत, लायन राजेश अस्तोलिया, लायन मोहसिन अहमद, लायन कुलदीप अग्रवाल, लायन मनोहर वासवानी, लायन सत्यप्रकाश जैथलिया, लायन कैलाश लढ़ा, गोपाल वेष्णव आदि सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।