ये रिश्ता क्या कहलाता है और ससुराल सिमर का, फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या

विज्ञापन

इंदौर. यह रिश्ता क्या कहलता है और ससुराल सिमर का जैसे सीरियल में अहम भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी है. बता दें कि पिछले एक साल से वैशाली इंदौर में थीं और यह हादसा भी वहीं, उनके घर पर हुआ है. घटनास्थल पर वैशाली ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है और पुलिस ने इसपर अपना काम करना शुरू कर दिया है

Vaishali Thakkar ने की आत्महत्या 

वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से पूरी टीवी इंडस्ट्री सकते में आ गई है. बता दें कि इस बारे में कोई फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं आई है कि इसके पीछे क्या वजह रही होगी लेकिन शुरुआती जांच में इस मामले का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. बता दें कि अब, जब वैशाली के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें, तो बातें आपस में जोड़ी जा सकती हैं. 

मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं..! ये था Vaishali का आखिरी पोस्ट

बता दें कि इंस्टाग्राम पर बीते 20 घंटों में वैशाली ने एक भी स्टोरी नहीं डाली है और उनका आखिरी पोस्ट भी पांच दिन पहले का है. वैशाली का आखिरी पोस्ट एक रील है जिसमें उन्होंने एक जोक कहा है. इस रील में वैशाली गाती हैं, 'दिल, जिगर, नजर क्या है... मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं!' इस गाने को उन्होंने तो मजाक के तौर पर गाया लेकिन हो सकता है कि वो अपनी आत्महत्या का हिंट दे रही हों. 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook