एप डाउनलोड करें

फ़िल्में छोड़ बिजेनस से करोड़ों कमाती हैं रणबीर की बहन, खूबसूरती में देती है बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर

बॉलीवुड Published by: Pushplata Updated Mon, 10 Oct 2022 09:35 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूर खानदान का फिल्म इंडस्ट्री से पुराना ताल्लुक है। ऐसे में कपूर फैमिली से ज्यादातर लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। राज कपूर से ऋषि कपूर हो या फिर करिश्मा करीना और रणबीर कपूर हो। इंडस्ट्री में हर किसी ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी। हालांकि एक समय पर कपूर खानदान की बहू बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी, लेकिन करिश्मा ने इस परंपरा को तोड़ इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया।

इसके बाद उनकी छोटी बहन करीना भी बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रही। लेकिन कपूर खानदान की एक और बेटी जो फ़िल्में छोड़ बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम कमा रही है। तो आइए जानते हैं कपूर खानदान की इस बेटी के बारे में.. हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी और अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर के बारे में। बता दे रिद्धिमा के माता-पिता और भाई बॉलीवुड दुनिया में एक बड़ा सितारा है लेकिन खुद रिद्धिमा को फिल्मी दुनिया से कोई लगाव नहीं है। वह लाइमलाइट से भी दूर रहना पसंद करती है।

15 सितंबर 1980 को मुंबई में जन्मी रिधिमा ने लंदन में मेरिकन इंटरकांटिनेंटल यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया। लोगों को लग रहा था कि करिश्मा और करीना की तरह रिद्धिमा भी फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाएंगी। हालांकि उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ फैशन डिजाइनिंग में अपना नाम कमाया। रिद्धिमा जब 16 और 17 साल की थी तभी उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर मिलने लगे थे, लेकिन उन्होंने फिल्मों में काम करने से इंकार कर फैशन की दुनिया में नाम कमाना सही समझा।

आज रिधिमा मशहूर फैशन ज्वेलरी डिज़ाइनर है, उनकी ज्वेलरी काफी पॉपुलर भी है। रिद्धिमा का ‘आर ज्वेलरी’ नाम का ब्रांड है जिसके माध्यम से वह करोड़ों की कमाई करती है। इतना ही नहीं बल्कि रिद्धिमा की ज्वेलरी बॉलीवुड सेलेब्स भी पहने दिखाई देते हैं। वहीं रिद्धिमा की पर्सनल लाइफ में उन्होंने 25 जनवरी साल 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी रचाई। उनके पति भारत भी एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं।

रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के बहुत करीब थी। लेकिन जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तो वह अपने पिता के आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाई थी। दरअसल ऋषि कपूर का निधन कोरोना काल में हुआ था ऐसे में प्रोटोकॉल की वजह से रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई नहीं आ पाई थी। रिद्धिमा और भारत की एक बेटी है जो पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।  लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।  वहीं रिद्धिमा अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next