भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने अपने फंसे लोगो की घर वापसी के लिए प्लान कर रही है। दूसरे राज्यों से प्रदेश में लाये जा रहे मजदूरों से संक्रमण के खतरे के सवाल पर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। मजदूरों को गांव में क्वॉरंटाइन में रहना होगा। लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे अपने लोगों की घर वापसी के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है। एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस बारे में बताया कि 20 हजार लोग अपनी गाड़ियों से प्रदेश से बाहर जा सकेंगे। जबकि दूसरे राज्यों में फंसे 50 हजार लोग निजी वाहनों से प्रदेश में आ सकेंगे। लोग प्रदेश के बाहर अपने राज्यों में जाना चाहते हैं। उन्हें कलेक्टर अनुमति जारी करेंगे। रेड जोन वाले जिलों में रहने वालों को छोड़कर फंसे हुए 20 हजार लोगों को अपने वाहन से प्रदेश से जाने की अनुमति होगी। मजदूरों को लाने के लिए 31 ट्रेनों को मंजूरी मिली है। सबसे ज्यादा ट्रेन महाराष्ट्र से चलाई जाएंगी। मजदूरों के लिए हर दिन ट्रेन रवाना होगी। 2 दिन बाद महाराष्ट्र से ट्रेन आएगी। 65 हजार मजदूरों की जानकारी जुटाई जा चुकी है। 25 हजार लोगों को पोर्टल के जरिए जोड़ा जा रहा है। गुजरात में अभी प्रदेश के 50 हजार मजदूर फंसे हैं। हेल्पलाइन नंबर की सेवाओं को बढ़ाया गया है। 200 लाइनों पर सेवा शुरू होगी। 100 लोगों को हेल्पलाइन सेवा में लगाया गया है। दूसरे राज्यों से प्रदेश में लाये जा रहे मजदूरों से संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। मजदूरों को गांव में क्वॉरंटाइन में रहना होगा।
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? सूचना : आप भी अगर कोरोना के संबंध में अपील करना चाहते है तो कृपया Whatsapp No. 9039752406 पर आप दोनों के जोड़ी से फोटो भेंजे तथा नाम/गांव सहित जानकारी लिखकर हमें भेंज दिजिए...। निःशुल्क सेवाएं : 09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!