मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में : सरकारी कर्मचारियों को जल्द दें प्रमोशन, रिटायरमेंट पर करें एकमुश्त भुगतान

विज्ञापन

भोपाल । डेस्क रिपोर्ट मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में नजर आ रहे हैं। बुधवार को सीएम ने मंत्रालय में बैठक कर सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों को पात्रता अनुसार शीघ्र पदोन्नति देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों को सभी लाभ का एकमुश्त भुगतान किया जाए । मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए, मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों को पात्रता अनुसार शीघ्र पदोन्नति दी जाए। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग बिना विलंब के नियमानुसार सर्वसम्मत हल निकालकर कार्रवाई करे। अब इस कार्य में और अधिक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारी यह न लिखे कि निर्देश जारी किए गए, यह बताएं कि क्या कार्य हुआ है। केवल कनिष्ठ कार्यालय को निर्देश जारी करना वरिष्ठ कार्यालय का दायित्व नहीं है। कार्य सुनिश्चित कराना भी जरूरी है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406    

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook