एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 9 जुलाई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Tue, 09 Jul 2024 01:19 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुभ व फलदायक रहेगा। आज आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और अपने ऊपर कुछ धन भी व्यय करेंगे, जो आपको पसंद होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय बिताने से आपको सुखद अनुभूति होगी। आज किसी प्रिय मित्र के सहयोग से आपके बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं और आप उनसे लाभ प्राप्त करेंगे। दोस्तों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार के किसी काम को पूरा करने में फंसे रहेंगे व अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपका जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज सावधानीपूर्वक वही कार्य करने की सोचें, जिससे आपका आत्म-सम्मान बढे और आज  व्यापार में आपको किसी सहयोगी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी, जिसके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही वह करना पड़ेगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

भाग्यशाली अंक- 7

● कहानी : हार की जीत- सुदर्शन

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आप के लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी और आपका सोचा हुआ काम बन जाने से मन में हर्ष होगा, इसके कारण आपसे मौज बहार के दिन आएंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपके पिताजी को कोई आंखों का रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें।

भाग्यशाली अंक- 9

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज सुबह से ही आपको कुछ निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान होगा और आप कुछ तनाव भी महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर बाद में व्यापार में आपकी कोई डील फाइनल होने से आपके तनाव में कमी आएगी। नौकरी-पेशा जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको इससे बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है।

भाग्यशाली अंक- 5

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज आपकी कोई नई संपत्ति होने का संकेत दे रही है, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नए सहयोगी मिलेंगे और उनके साथ आप अपने काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए प्लान बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों यदि विदेश में जाकर कोई कोर्स करना चाहते है, तो वह आज दाखिला ले सकते हैं।

भाग्यशाली अंक- 8

 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ विशेष योग बना रहा है, जो आपको हर कार्य में सफलता दिलाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको आज वही कार्य करने होंगे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो एवं संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं में भी आज आप निवेश करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे और शत्रुओं के इरादे नाकामयाब होंगे, जिसके कारण उनको निराशा हाथ लगेगी और सफलता प्राप्ति से आपको हर्ष होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली अंक- 6

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन भागदौड़ लगी रहेगी। आज आपके ऊपर एक विशेष प्रकार की चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज आप अपने किसी सहयोगी की मदद से दूर करेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपके घर कुछ ऐसे अतिथि आ सकते हैं, जो लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं, जिसमें आपको धन भी खर्च करना पड़ेगा।

भाग्यशाली अंक- 8

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य के सहारे नहीं छोड़ना होगा। यदि ऐसा करेंगे, तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। यदि आज आप किसी कार्य को आगे के लिए टालेंगे तो, उसमें आपको नुकसान ही होगा। ऑफिस में आज लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और प्रभावित होंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा, इसके कारण आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है। यदि आज आप व्यापार में निवेश करने का मन बना रही है, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

भाग्यशाली अंक- 4

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है व नौकरी से जुड़े जातक यदि आज पार्ट टाइम कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन लोगों को आज अपने जीवनसाथी से कुछ तनाव मिल सकता है। आज आपने बहुत समय से रुके हुए कार्यों को बनाने की चेष्टा करेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी।

भाग्यशाली अंक- 2

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में चुप रह कर काम करना लाभ देगा। यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाकर आगे बढ़ना होगा व बहसबाजी से बचना होगा। आपको आज अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए किसी की मदद करनी पड़ सकती हैं। आज आप जिन लोगों की मदद कर रहे हैं। भविष्य में कहीं ना कहीं आपके भी काम आएंगे। परिवार के सदस्यों में आज कोई विवाद पनप सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे।

भाग्यशाली अंक- 7

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ विशेष बना रहा है। आज घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी, इसके लिए आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनके कारण उन्हें विदेश जाना पड़ सकता है और उनका तनाव कम होगा। यदि आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।

भाग्यशाली अंक- 6

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है...!

ये खबर भी पढ़े : 

● चौबोली की प्रेम कहानी

● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो

Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का

Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार

● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

● कहानी : कफ़न- प्रेमचंद

● मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

● भारत सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, अब पति के अलावा इन्हें भी बनाया जा सकता है पेंशन का नॉमिनी

Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi

 Weightloss Trick : घर बैठे हॉरर फिल्म देखने से भी कम हो सकता है मोटापा, 
आधे घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा असरदार है यह तरीका

 क्या डार्क सर्कल की वजह से बेजान दिखने लगा है आपका चेहरा?, इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल,
लौट आएगा निखार


•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next