एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Tue, 11 Oct 2022 12:32 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज आपको धन संबंधित मामलों में सतर्कता बनाए रखनी होगी। आप किसी व्यक्ति से बहसबाजी में ना पड़े। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने जरूरी कामों को पूरा करके ही दम लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिससे वह प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा,जिनके समाधान के लिए उन्हें कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी। आप धर्म कर्म के कार्य में पूरी आस्था दिखाएंगे और बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे,लेकिन आपको अपनी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से उसका बल नहीं दिखाना है। आप निसंकोच होकर आगे बढ़ सकते हैं। 

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज नौकरी में कार्यरत लोगों को अनुशासन बनाए रखना होगा। यदि उन्होंने अनुशासन नियम तोड़े,तो उन्हें कोई दंड भी मिल सकता है। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी मेहमान का स्वागत करेंगे और परिवार के सभी सदस्य उनकी आवभगत मे लगे रहेगे। 

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों में प्रेम विश्वास और गहरा होगा,जिससे उनके रिश्ते में चल रही अनबन भी समाप्त होगी। आपको कोई संपत्ति प्राप्त होती दिख रही है। आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती है। क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आप विनम्रता से किसी दूसरे से आसानी से अपना काम निकलवा पाएंगे।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपको कुछ शारीरिक कष्ट चल रहे थे,तो आप उनमें काफी हद तक सुधार हो सकता है लेकिन आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है,इसलिए बहुत ही तोल मोलकर बोलें तो बेहतर रहेगा। आप आध्यात्मिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी फिर भी आप अच्छा लाभ कमा कमा पाएंगे।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। आप यदि शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह की तैयारियों में आप व्यस्त रहेंगे,लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने आवश्यक कार्य की ओर भी ध्यान देना होगा। 

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने आलस्य को दूर भगाकर सक्रिय रहेंगे,जिसके कारण आपके विरोधी भी आपको देखकर हैरान रहेंगे,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने रिश्तों को बाकी लोगों से सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं.

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आपके रचनात्मक कार्य में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आप किसी नए कार्य को करने में पूरी रुचि दिखाएंगे,जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण आपको किसी भी काम को तुरंत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन यदि आप अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने आलस्य को दूर भगाकर सक्रिय रहेंगे,जिसके कारण आपके विरोधी भी आपको देखकर हैरान रहेंगे,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने रिश्तों को बाकी लोगों से सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग अपना भरोसा दूसरों पर बनाने में कामयाब रहेंगे,जिसका वह लाभ भी उठाएंगे।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आपको कोई पैतृक संपत्ति सम्बधित सूचना सुनने को मिलती दिख रही है,लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद की स्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको आज किसी निवेश संबंधी योजना मे धन लगाना बेहतर रहेगा,लेकिन आपको अपने मन में चल रहे विचारों को जानना व समझना होगा।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने कुछ आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन आपको किसी काम के लिए आवश्यक समय तैयार करना होगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर बजट बनाने की सोच सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी। आपको अपने परिजनों का समर्थन मिलने से कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आपको लेनदन के मामले में लापरवाही करने से बचना होगा।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाला है। उनकी किसी प्रतियोगिता के परिणाम आ सकते हैं जो बेहतर रहेंगे। माता पिता से आप किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आप पूरी सक्रियता व सूझबूझ से कार्य करेंगे,लेकिन फिर भी आप से कोई गलती हो सकती है। आप अपने मित्रों व करीबियों से आज सामंजस्य बिठाने की भी पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ बदलाव करने का मौका मिले,तो अवश्य करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next