एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022 : पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : विवाहित लोगों के विवाह के लिए घर पर बात होगी

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Sun, 10 Apr 2022 12:48 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

आप किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने के बारे में सोचेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। किसी दोस्त से फोन पर लम्बी बात होगी। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 

वृष राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

आज नवरात्रि के नौंवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये अच्छी सलाह लेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगाएं, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

मिथुन राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे। आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी रुचि किसी धार्मिक कार्य में रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको घर पर हवन करना चाहिए, व्यापार में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

अपने जीवनसाथी से आप कुछ अच्छी बातें शेयर करेंगे। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। कारोबार में आज किसी नये काम की डील होने की सम्भावना बन रही है। आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करना चाहिए। करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जिससे आपको प्रसन्नता होगी। 

सिंह राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बच्चों का समय आज खेल-कूद में बीतेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है। गायत्री मंत्र का जप करें. आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। 

कन्या राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के लिए घर पर बात होगी। दाम्पत्य रिश्ते पहले कि अपेक्षा और मजबूत होंगे।  

तुला राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी। आज का पूरा दिन परिवारवालों के साथ हंसी खुशी बीतेगा।  दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को सवा किलो जौ दान कर दें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी। 

वृश्चिक राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। परिवार सहित भगवान गणेश की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आज आपको अपने काम में सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए।  

धनु राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आपको परिवारवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे।  

मकर राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। प्रोपर्टी लेने का योग बन रहा है। लवमेटस एक दूसरे से शादी की बात करेंगे। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगायें, समस्यायों का समाधान होगा। 

कुंभ राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को आज अपने गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगायें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

मीन राशि : आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022

विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। बड़े भाई के सहयोग से आज आप कोई रुका हुआ कार्य घर बैठे पूरा कर लेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोचेंगे। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज कोई कार्य पूरा करने में सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next