एप डाउनलोड करें

सपने में दिखीं ये चीजें बदल सकती हैं आपका भाग्य, जल्द ही होंगे हर कार्य सिद्ध

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Sun, 07 Jan 2024 12:47 AM
विज्ञापन
सपने में दिखीं ये चीजें बदल सकती हैं आपका भाग्य, जल्द ही होंगे हर कार्य सिद्ध
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • सपने में दिखीं ये चीजें बदल सकती हैं आपका भाग्य, जल्द ही होंगे हर कार्य सिद्ध
  • सुबह के समय सपने देखने पर तुरंत फल की प्राप्ति होती हैंजानिए सपने में दिखीं चीजों का क्या होता हैं अर्थ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखाई देनी वाली चीज़ों का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। यह व्यक्ति के जीवन या उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ संकेत दे देते हैं। 

शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर रात के प्रथम प्रहर में सपने देखे जाए, तो उसका एक साल में शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं  अगर दूसरे प्रहर में देखा जाए, तो नौ महीनों के अंदर उसका अच्छा या बुरा फल मिलता है। इसी तरह से रात के तीसरे प्रहर में सपने देखने पर तीन महीने में फल मिलता है। इसके साथ ही अगर व्यक्ति ने चौथे प्रहर में सपना देखा तो उसे  एक महीने में और रात्रि खत्म होने में जब कुछ ही समय रह जाए, तो उस समय सपने देखने पर दस दिन के अंदर और भोर यानी सुबह के समय सपने देखने पर तुरंत फल की प्राप्ति होती हैं।

स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया है। अगर आपको इनमें से कोई भी सपना दिखता हैं तो आपके हर कार्य सिद्ध हो सकते हैं। इसके साथ ही आपका भाग्य सातवें आसमान पर हो सकता है। 

लौ दिखना

अगर सपने में किसी भी दीपक की लौ दिखें तो समझ लें कि आपको शुभ फल मिलने वाला है। 

बड़ा महल या घर दिखना

अगर आपको सपने में कोई बड़ा सा महल या फिर बड़ा सा घर दिख रहा है तो समझ लें कि यह यश और सुख-समृद्धि जल्द ही प्राप्त होने वाली है। 

इस मूलांक वाले लोगों को इस साल मिलेगा बिजनेस में अपार लाभ, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

मन्दिर या शिवालय पर खुद को चढ़ते हुए

अगर आप सपने में खुद को किसी मंदिर या शिवालय में सीढ़िया चढ़ते दे रहे हैं, तो समझ लें कि आने वाले समय में आपको सफलता हासिल होने के साथ सुख-समृद्धि मिलेगी।

किसी भी रंग की चूड़ी दिखना

अगर सपने में आपको किसी दुकान, महिला के हाथों में चूड़ी पहने हुए देखते हैं तो समझ लें कि आपको शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली हैं।

खुद को बाजार में देखना

अगर आपको सपने में खुद को किसी बाजार में देखते हैं तो समझ लें कि आपकी दरिद्रता दूर होने का वक्त आ गया है। आपको जल्द ही सुख-समृद्धि मिलने वाली है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next