Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य को आत्मा, पिता का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय सूर्य मीन राशि में विराजमान है। लेकिन अप्रैल माह की 14 तारीख को वह राशि परिवर्तन करते हुए अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में पूरे 1 माह रहने वाले हैं। सूर्य के मेष राशि में आने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्रों में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि नए अवसर ले सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही आपको कहीं न कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है।
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का मेष राशि में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव के स्वामी होकर कर्म के भाव यानी दसवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सूर्य की कृपा से पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। व्यापारियों को काफी अधिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं।दांपत्य जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिल सकती है। इससे घर में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी।
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है. व्यापार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। सरकारी कामों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आप अपना अलग वर्चस्व बनाने में सफल हो सकते हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक घटनाएं हो सकती है, जिससे आपको अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।