एप डाउनलोड करें

सामुद्रिक शास्त्र : किस्मत वालों के होता है शरीर के इन हिस्सों पर तिल, बनते हैं धनवान

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Wed, 22 Feb 2023 06:11 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों और अंगों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बात दें कि शरीर पर कई जगह तिल होते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर तिल शुभ हो। क्योंकि तिल कहां पर और उसका साइज क्या है। इसको देखकर सामुद्रिक शास्त्र में फलित किया गया है। वहीं  कुछ तिल काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।  इनके शरीर पर होने से इंसान को जीवन में बहुत कुछ उपलब्धि हासिल होती है। 

ठोड़ी पर तिल होना

ठोड़ी पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। यहां तिल होने से  इन लोगों को पैसा कमाने का काफी जुनून रहता है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें सजने संवरने का ज्यादा शौक होता है। ये महिलाएं फैशन पर खूब खर्च करती हैं। साथ ही ये भाग्यशाली भी होती हैं।

हाथ की हथेली पर तिल का होना

जिन व्यक्ति के हथेली पर तिल होता है, वह व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं  साथ ही  ये लोग हर विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहते हैं। ये लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत रहते हैं। ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं। लेकिन ये लोग थोड़े आलसी होते हैं। जिस कारण के अपना नुकसान भी कर बैठते हैं।

पीठ पर तिल होना

जिन व्यक्तियों के पीठ पर तिल होता है वह लोग लकी होते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। ये लोग निडर भी होते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग हर कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी से बेहद प्रेम करते हैं।

अनामिका उंगली पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की अनामिका उंगली पर तिल होता है। ये लोग व्यवहारिक और सामाजिक होते हैं। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी होते हैं और जो बोलना होता है। यह मुंह पर बोलते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next