वैदिक ज्योतिष मुताबिक धनुपर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य होता है। गुरु ग्रह को वृद्धि, समृद्धि, ऐश्वर्य, ज्ञान और गूढ़ विषयों का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जिन व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह शुभ विराजमान होते हैं, वह व्यक्ति को आध्यात्म में रूचि होती है। वह व्यक्ति आस्तिक होता है। सात ही उसको गूढ़ विषयों की जानकारी होती है। वहीं वह धर्म से चलने वाला होता है। ईमानदार होता है। साथ ही समाज में उसको खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
साल 2024 काम- कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस साल आपको नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। केतु अच्छा लाभ दे रहे हैं। लेकिन कभी- कभी आपको राहु ग्रह अत्यधिक मेहनत कराएंगे। साथ ही कुछ भागदौड़ भी रह सकती है। साथ ही आप इस साल नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही नौकरी भी आप बदल सकते हैं। आप यात्रा भी बहुत कर सकते हैं।
साल 2024 में आपकी आर्थिक स्थिति 2023 से बेहतर होगी। मतलब आपकी आय इस साल काफी अच्छी रहने वाली है। आय के नए जरिए बनेंगे। वहीं जो लोग नौकरी में हैं उनको इस साल इंक्रीमेंट अच्छा होगा। आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। नए मौके मिलेंगे।अगर कुछ नया शुरू करना है तो आप मई से पहले कर लें।
साल 2024 छात्रों के लिए शानदार रहेगा। क्योंकि पंचम भाव में गुरु हैं। इसलिए मई तक आप किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिल सकती है।
इस साल 2024 आप लोगों को प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा। किसी तरह की कोई परेशानी नजर नहीं आ रही है।
साल 2024 में सेहत को लेकर कोई बड़ी परेशानी आप लोगों को नहीं रहेगी। वहीं इस साल कोई पुरानी बीमारी से आपको निजात मिल सकती है या उसमें कमी आ सकती है। लेकिन हा थोड़ा बाहर के खाने से बचें। वरना कुछ महीनों में आपको पेट से संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। वैसे सेहत पूरी साल अच्छी रहेगी।
मई के बाद गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में आ जाएंगे, तो आप गुरु से संंबधित उपाय करें। जिसमें गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल और केले का दान करें। साथ ही पीली मिठाई का दान करें। साथ ही पूरे साल हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर हाथ में बांधे। ऐसा करने से आपको फिजूल खर्चों में कमी आएगी।