एप डाउनलोड करें

गुरु बृहस्पति बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों के शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम, बैंक-बैलेंस के साथ बढ़ेगा रुतबा, जानिए

ज्योतिषी Published by: PALIWALWANI Updated Wed, 11 Jun 2025 10:31 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gaj Kesari Rajyog 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में काफी खास ग्रह माना जाता है। गुरु को ज्ञान, बुद्धि, धर्म, कानून, शिक्षा, धन-ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहेगी। ऐसे ही गुरु बृहस्पति की प्रथम दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने वाली है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में बंपर लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण आपको चंद्र राशि के आधार पर बता रहें है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा धनु राशि में 11 जून को रात 8 बजकर 10 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 14 जून तक रहने वाले हैं। ऐसे में करीब 54 घंटे तक इस राजयोग का निर्माण होने वाला है। बता दें कि गुरु धनु राशि आपके सप्तम भाव में रहेंगे और उनकी दृष्टि एकादश भाव, प्रथम भाव और तृतीय भाव पर पड़ रही है। ऐसे में प्रथम भाव में चंद्रमा के होने से बनने वाला गजकेसरी राजयोग आपकी किस्मत को चमका सकता है।

धनु राशि (Sagittrus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही मन शांत होने के कारण निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होने वाली है। इसके साथ ही आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। रिटेल शॉप, होलसेल डीलिंग का कार्य करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी इस अवधि में ज्वाइन करना काफी लाभकारी हो सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के नवम भाव में गुरु रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं से निजात मिल सकती है। आपके सभी अटके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है।। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। ऐसे में धार्मिक कामों का आपको अच्छा खासा अनुभव हो सकता है। भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी के लिए भी ये योग लाभकारी हो सकता है। दूसरी नौकरी के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष के साथ आपके अच्छे रिश्ते बनेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कई इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आमदनी में भी जबरदस्त इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही अच्छी नौकरी मिलने के साथ-साथ पद और तनख्वाह में भी वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर संस्कारों का वृद्धि हो सकती है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। निर्णय क्षमता में प्रबल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ और दांपत्य जीवन भी अच्छा जाने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next