एप डाउनलोड करें

ज्योतिष के अनुसार 24 नवंबर तक गुरु रहेंगे वक्री, जानें- किन राशि वालों को होगा धन लाभ और किन्हें हो सकता है नुकसान!

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Sat, 24 Sep 2022 12:42 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है तो उस प्रक्रिया को वक्री होना कहा जाता है। इस समय गुरु ग्रह मीन राशि में वक्री हुए है। गुरु ग्रह की यह स्थिति 24 नवंबर 2022 तक रहेगी। उसके बाद वह 24 नवंबर को सुबह 4:35 बजे मार्गी हो जाएंगे। गुरु के वक्री होने से इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किस राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और किस राशि के जातकों को इस दौरान धन लाभ हो सकता है। यहां हम उन राशि के बारे में बताएंगे-

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरु नवम और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोरोबार में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। निवेश करने से बचें अन्यथा आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को कोरोबार में कोई फायदा और नुकसान नहीं होगा। खर्चे में बढ़ोतरी होने से आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक इस दौरान कोई नया काम या कोरोबार न शुरू करें। पारीवारिक समस्याएं आ सकती है। विवाद की स्थित भी पैदा हो सकती है।

कर्क राशि

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह छठे और नौवें भाव के स्वामी होते हैं। कारोबारी जातकों के लिए यह समय बहुत लाभकारी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। आर्थिक बढ़ोतरी भी हो सकती है।

सिंह राशि

गुरु पांचवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। पैतृक संपत्ति आदि से लाभ हो सकता है। कारोबार में सामान्य स्थिति रहेगी। कोरोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला और निवेश करने से इस दौरान बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति चौथे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। शेयर बाजार आदि माध्यमों से लाभ मिलने की संभावना है। निजी जीवन में जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

तुला राशि

गुरु ग्रह तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। जातकों के खर्च में बढ़ोतरी होने के कारण कुछ परेशानियां आ सकती है। कोरोबार में हानि हो सकती है। जीवन साथी के साथ ही विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next