एप डाउनलोड करें

2024 Horoscope : 2024 में शनि नहीं बदलेंगे चाल, इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Wed, 06 Dec 2023 12:07 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

साल 2024 में शनि की स्थिति में बदलाव मेष राशि के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही असीमित धन की प्राप्ति होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए काम में गति आएगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के अविवाहित युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मई 2024 में बृहस्पति जब अपनी राशि बदलेगा, तो उस समय तरक्की के रास्ते खुलते हुए नजर आएंगे। छात्र अपनी योग्यता के अनुसार हर काम में सफलता पाने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही शनि के वक्री होने पर भी मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।  

वृषभ राशि

2024 का साल वृषभ राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को व्यवसाय के कई नए मौके मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से प्रसन्न होकर आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बेशुमार खुशियां बनी रहेंगी। जीवन साथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर कोई विशेष योजना बनाएंगे। शनि के वक्री होने पर आपको काफी लाभ मिलेगा। शनि के अस्त होने पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए साल 2024 बहुत ही उत्तम रहने वाला है। इस राशि में शनि छठे भाव में रहेंगे। यह भाव पुरुषार्थ से संबंधित हैं। कन्या राशि वालों के जीवन में ढेर सारी खुशियां बनी रहेंगी। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। घर-परिवार में सुख-समृद्धि की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में लाभ होता हुआ नजर आएगा। लव लाइफ की बात करें तो इस साल प्रेम जीवन बिता रहे जातक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। शनि के वक्री होने पर करियर में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही शनि के उदय होने पर करियर में सफलता देखने को मिलेगी। बृहस्पति के राशि परिवर्तन के कारण इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2024 धन- धान्य से भरा रहने वाला है। रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। जिस भी काम को करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। राज-पाठ जैसे कामों में सुख प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किसी दोस्त की मदद से नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के लोगों को धन-दौलत और वैभव की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

साल 2024 में  मकर राशि वालों पर शनि की विशेष कृपा बनी रहेगी। इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव बहुत कम बना रहेगा। मकर राशि वालों को जीवन में बहुत कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही जीवन में अच्छा मुकाम देखने को मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के व्यापार में वृद्धि होगी। आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। आर्थिक स्थिति में भी पहले से बेहतर लाभ देखने को मिलेगा। काम के साथ-साथ परिवार को भी पूरा समय देने में सफल रहेंगे। इस राशि का शनि स्वामी होने के कारण जातकों को व्यापार में अच्छी सफलता दिलाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next