Amet News : माह की चांद रात पर प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह साहब की दरगाह पर उमड़े जायरीन

विज्ञापन

आमेट/ कपासन. प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रमज़ान माह की चाँद रात पर उमड़े जायरीन. दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार शनिवार को दिन-भर आशिके दीवाना का आना-जाना लगा रहा.

आस्ताना ऐ आलिया मे स्थित मुख्य मज़ार पर चादर, फूल, अगरबत्ती, इत्र पेश करने के लिये लम्बी-लम्बी कतारे लगी. आहाता ए नूर मे महफिले मीलाद व महफिले समा का प्रोग्राम दिन-भर चलता रहा, मैला ग्राऊण्ड मे 300 से उपर अस्थाई दुकाने लगी. 30 सिक्यूरिटी गार्ड लगाए गए. 

दरगाह की औलिया मस्जिद मे हाफिज शाकीर कादरी की ईमामत मे तराविह की नमाज अदा की जाएगी. दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से छाया-पानी का माकूल इंतजाम किया गया. चिराग बत्ती के समय मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की तो आमीन-आमीन की सदा से दरगाह परिसर गूंज उठा.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook