आमेट. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के सभागार में दो दिवसीय आमेट ब्लॉक स्तरीय प्रधाना चार्य सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुम्भलगढ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजसमंद रामेश्वर लाल बाल्दी, डाइट प्रधानाचार्य व जिला शिक्षा अधिकारी गिरजा शंकर मिश्रा थे।
अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने की। विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक साक्षरता शिक्षा परिषद् ब्रजेश कुमार अग्रवाल, एसीबीईओ राम अवतार मीणा, डाइट उप प्राचार्य राजेंद्र कुमार हेड़ा, जिला साक्षरता प्रकोष्ठ अधिकारी राजेंद्र कुमार गुर्जर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमन कंसारा, अरुण मिश्रा, राधेश्याम खटीक, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत, आरपी नरेन्द्र कुमार रेगर, साक्षरता ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र सिंह चुण्डावत आदि थे।
ब्लॉक वाक्पीठअध्यक्ष भंवरलाल पालीवाल, सचिव निरंजन कुमार पालीवाल, कोषाध्यक्ष देवीलाल खटीक खाखरमाला, प्रधानाचार्य अविनाश जोशी, केन्द्राध्यक्ष पीएम श्री राउमावि प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द्र प्रजापत, रेखा आमेटा ने अतिथियों का तिलक, ईकलाई व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। संचालन राखी आर्य व मुकेश वैष्णव ने किया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी ने कहा कि प्रधानाचार्य की विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है, प्रधानाचार्य व शिक्षक बड़े भाग्यशाली हैं, जो विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ साथ विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाएं को बच्चे तक पहूंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य कर रहे हैं।
प्रथम सत्र में वार्ताकार देलवाड़ा प्रधानाचार्य दूल्हे सिंह झाला ने पीईईओ क्षेत्र के विद्यालय में प्रधानाचार्य की भूमिका, एसीबीईओ राम अवतार मीणा ने विभागीय दंड संहिता, डाइट उप प्राचार्य राजेंद्र कुमार हेड़ा ने 5 वीं व 8 वीं बोर्ड परीक्षा के आयोजन में समस्या व उसका समाधान, राउमावि कुंवारियां प्रधानाचार्य पंकज कुमार सालवी ने तनाव नियंत्रण, महात्मा गांधी राउमावि मंगलपुरा के प्रधानाचार्य कन्हैयालाल शर्मा ने विद्यालय सुदृढ़ीकरण में भामाशाहों का योगदान व नामांकन वृद्धि, राउमावि टाडावाडा के प्रधानाचार्य डॉ.मोटाराम भादू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर वार्ता प्रस्तुत की। कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने विभागीय निर्देश व उसकी समयबद्ध पालना हेतु प्रेरित किया। वाक्पीठ अध्यक्ष भंवरलाल पालीवाल ने आभार व्यक्त किया।