भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित : प्रदेशाध्यक्ष हमीद खांन मेवाती का किया भव्य स्वागत

विज्ञापन

Mubarik ajnabi

आमेट. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के यशस्वी ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के राजसमंद प्रवास पर केलवा में आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजमत कुरैशी के नेतृत्व में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने पगड़ी व ऊपरना पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा विस्तार करनें ,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी माहों में प्रस्तावित नगर निकाय,नगर परिषद तथा पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एडवोकेट जंग बहादुर खान, अयूब खान और प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान आदि की विशेष रूप से उपस्थिति गरिमामय पूर्ण रही। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता जिला महामंत्री शौकीन खान सिंधी, जिला कोषाध्यक्ष इलमुदिन, नगर अध्यक्ष उस्मान खान पठान,उपाध्यक्ष फरीद खांन,पूर्व पार्षद दिलदार हुसैन,हिसामुदिन कुरैशी, हातिम भाई बोहरा,आबिद हुसैन उस्ता,सहित जिलेभर से आए पाटीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खांन मेवाती से सीधा संवाद किया।

यह बैठक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए संगठनात्मक द्वष्टि से अतिमहत्वपूर्ण मानी जा रही है। जहां नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच सीधे संवाद के माध्यम से भविष्य की रणनीतियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूती मिली।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook