Amet update : निष्पक्ष व भय मुक्त चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

आमेट : M. Ajnabee, Kishan paliwal

आगामी विधानसभा आम चुनाव को लेकर नगरीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं निर्भीक होकर मताधिकार करने व अपराधियो में डर हो आमेट थाना के थाना अधिकारी हनवन्त सिहं सोढा  मय जाप्ता एवं बीएसएफ 59/G बटालियन के एसी बसन्त कुमार के नेतृत्व मे थाना आमेट के जवान एवं बीएसएफ 59/जी की बटालियन के 72 जवानों ने नगर मे  फ्लैग मार्च किया। 

यह फ्लैग मार्च पुलिस थाना आमेट से शुरू होकर नगर के मुख्यबस स्टैंड,लक्ष्मी बाजार ,सब्जी मंडी, जवाहर नगर, कुरैशी मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस गली, रेलवे स्टेशन होते हुए पुन: पुलिस थाना परिसर पहुंचा। इसी प्रकार ग्राम आगरिया, जिलोला में भी फ्लैग मार्च किया गया।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook