AMET UPDATE : सर्पदशं से किसान की मौत

विज्ञापन

आमेट. राछेटी ग्राम पंचायत के गांव नाबरिया मे शनिवार को किसान अपने खेत पर कृर्षि कार्य करते समय सर्प के डसने से मौके पर ही मौत हो गई. जांच अधिकारी एएसआई निसार अहमद व हेड कॉस्टेबल डाउ राम ने बताया की राछेटी ग्राम पँचायत के गांव नाबरिया निवासी छोटू सिंह पिता प्रेम सिंह चूंडावत उम्र 50 वर्ष जो अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था तभी अचानक एक सांप ने उसको डस लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों द्वारा उक्त मौत की सूचना ग्रामीणों को मिली. मौत की सुचना पर जिला परिषद सदस्य समुंदर सिंह, गोपाल सिंह, अर्जुन सिंह, प्रहलाद सिंह, परबत सिंह चूंडावत आदि ने मृतक के शव को आमेट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर चिकित्सको द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook