Amet News : पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन

आमेट. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक आमेट में डॉक्टर सी सी रमन की जयंती विज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई। विज्ञान के छात्रों ने गणित सर्कल और विज्ञान सर्किल का निर्माण कर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक और मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष रमन कंसारा ने किया। 

छात्रों ने  गणितीय और विज्ञान के मॉडल का प्रदर्शन किया।  शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रमुख मॉडल में ह्यूमन आई लिवर किडनी पायरोस्कोप ह्यूमन स्केलेटन, टाइप्स ऑफ़ ट्रायंगल, ज्योमेट्री बॉक्स, त्रिकोणमिति पर आधारित मॉडल आदि का निर्माण किया गया। 

इस अवसर पर बच्चों को प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री भारत रत्न सी.वी. रमन के जीवन पर आधारित मूवी दिखाई व विज्ञान सम्बन्धी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक राखी आर्य ने किया। प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक ने आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में प्राध्यापक बाबूलाल सालवी, कार्यक्रम प्रभारी राखी आर्य, मनोज कुमार शर्मा, रेखा जीनगर, नवल सिंह, भैरूलाल जीनगर, रामावतार सैनी, रुप सिंह फागणा, मुकेश वैष्णव, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, करण सिंह, शक्ति सिंह चौहान, चंचल दमामी, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह, मोना रावत आदि मौजूद थे। 

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook