Amet News : आमेट के वार्ड 25 में कच्चे नाले के पक्का निर्माण की मांग को लेकर रहवासियों ने पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

वर्षों पुरानी समस्या अब भी बरकरार है...

आमेट. नगर के वार्ड संख्या 25 के रहवासियों ने नदी दरवाजा स्थित गंदे पानी की निकासी के लिए बने कच्चे नाले का शीघ्र पक्का निर्माण कराने की मांग को लेकर आमेट नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों का कहना है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं किया गया है।

मोहल्ले के प्रकाश गर्ग, सोनिया, सुनील कुमार, सत्यनारायण, रमेश, जसवंत लाल, रूक्मणी, गोवर्धन लाल, रोहित सोनी, रमेश चन्द्र सहित अन्य लोगों ने दिए ज्ञापन में बताया कि नदी दरवाजा स्थित वार्ड संख्या 25 में गुलाब शाह बाबा दरगाह के पीछे करीब चार-पांच वर्ष पहले नगरपालिका द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए एक कच्चा नाला बनाया गया था। इसके बावजूद आज तक विभाग की ओर से इस नाले का पक्का निर्माण नहीं कराया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि इस कच्चे नाले में आसपास के मोहल्लों का गंदा पानी आता है। नाले में सुअर एवं अन्य जानवर उतरने से उसका आकार अत्यधिक चौड़ा हो गया है, जिससे उसकी समुचित सफाई नहीं हो पा रही है। नियमित सफाई के अभाव में नाले में लगातार गंदगी बढ़ती जा रही है और वहां गंदगी का अंबार लग चुका है। इसके कारण आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने यह भी बताया कि नाला कच्चा होने के कारण उसमें बहने वाला पानी उनके मकानों की नींव तक पहुंच रहा है, जिससे मकान दिन-प्रतिदिन कमजोर होते जा रहे हैं।

उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए नाले का शीघ्र पक्का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की गुलाब शाह बाबा दरगाह स्थित होने के कारण यहां जायरिनों का लगातार आना-जाना बना रहता है। इसके बावजूद लंबे समय से बनी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस संबंध में वे कई बार ज्ञापन देकर मांग उठा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

  1. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!!

 

  1. ज़िंदगी के सारे महंगे सबक़, हमेशा सस्ते लोग ही सिखाते हैं..!!
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook